Friday, October 23rd, 2026

पूर्वी हवा ने ढीले किये सूरज के तेवर, आज आंधी के साथ ठनका गिरने के आसार

पटना 
पूर्वी हवा ने बिहार के कई हिस्सों में सूरज के तेवर ढीले कर दिये हैं। पिछले एक पखवारे से पछुआ के बहाव की वजह से वातावरण शुष्क हो गया था और नमी कम होने की वजह से आर्द्रता का प्रतिशत गिरता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पुरवाई की वजह से पटना सहित सूबे के तापमान में गिरावट आई है।पटना का पारा पिछले एक घंटे में डेढ़ डिग्री तक नीचे आया है। हालांकि, गया के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में दशमलव अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसमविदों का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पूरे सूबे में पुरवा बहती रहेगी। हवा की दिशा बदलने की वजह से नमी की प्रसार लगातार हो रहा है। भागलपुर को छोड़कर बाकी शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है। 


सोमवार को अधिकतम 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसमविदों का कहना है कि नमी का प्रवाह बढ़ने की वजह से अब पारा चढ़ते ही आंधी की स्थिति बन सकती है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर ठनका गिरने की संभावना है।

 

Source : Agency

पाठको की राय